ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। एसोसिएटेड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ यूपी ने होटल ताज, लखनऊ में यूपी लीडरशिप समिट का आयोजन किया। लीडरशिप समिट का उद्देश्य अगले पांच वर्षों में एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था प्राप्त करना है। उ.प्र. लीडरशिप समिट इन्वेस्टर्स समिट पर केंद्रित है। एल. के. झुनझुनवाला ने मंत्रियों, उद्योगपतियों, निवेशकों का स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक उत्तर प्रदेश ने एसोसिएटेड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ यू पी के योगदान की सराहना की। उपमुख्यमंत्री ने समिट में उपस्थित निवेशकों का स्वागत किया और निवेशकों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि यूपी सरकार निवेशकों की समस्याओं के समाधान के लिए अलग सेल बनाया है। उपमुख्यमंत्री ने राज्य में निवेशकों को बढ़ावा देने के लिए चैंबर के प्रयासों की सराहना की है। उपमुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि उत्तर प्रदेश भारत में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस बनाए हुए है। कानून व्यवस्था की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। नंद गोपाल गुप्ता नंदी, उद्योग मंत्री ने निवेशकों और यूपी लीडरशिप समिट 2022 के उद्देश्य को समर्थन करने का स्वागत किया । श्री नंदी ने उत्तर प्रदेश में 50 हजार करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य दिया है। श्री नंदी ने निवेशकों को हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया है। उन्होंने निवेशकों से उत्तर प्रदेश के सभी अंचलों में निवेश करने का अनुरोध किया। श्री नंदी ने भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य महाप्रबंधक अजय खन्ना को बैंक और राष्ट्र के प्रति उनकी समर्पित और प्रतिबद्ध सेवा के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया है। पूरे देश में स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा देने में अनुकरणीय योगदान के लिए सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड भी प्रदान किया। उनकी ओर से यह पुरस्कार ग्रहण किया गया। दुर्गाशंकर मिश्र ने निवेशकों को आमंत्रित करने और यूपी को सहयोग करने के लिए चेंबर को बधाई दी है। उन्होंने एक कोर टीम बनाकर राज्य सरकार से संपर्क करने का सुझाव दिया है। अरविंद कुमार आईएएस, आई आई डी सी ने निवेशकों का स्वागत किया और अपनी कोर टीम से समर्थन का आश्वासन दिया। अरविंद कुमार ने निवेश में विभिन्न महत्वपूर्ण प्रावधानों और प्रोत्साहनों
की व्याख्या की है।
यूपी लीडरशिप समिट का मुख्य आकर्षण 100 से अधिक निवेशकों की भागीदारी रही जो 1.2 लाख करोड़ रूपए से अधिक निवेश कर रहे है। इकाना मार्केटिंग एंड स्पोर्ट्स के निदेशक संजय सिन्हा ने निवेशकों का परिचय कराया। सम्मेलन में मौजूद दर्शकों ने उनका स्वागत किया। चैंबर ने उनके मिशन में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। प्रतीक हीरा के साथ प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम का सीधा संवाद आयोजित किया गया। मुकेश मेश्राम ने उ0प्र0 उत्तर प्रदेश पर्यटन पॉलिसी २०२२ के विभिन्न प्रावधानों की व्याख्या की ।
सत्र को प्रो. डी. पी. सिंह, मुख्यमंत्री के शिक्षा सलाहकार, अवनीश कुमार अवस्थी, आईएएस, मुख्यमंत्री
के सलाहकार, प्रांजल यादव, आईएएस, सचिव एमएसएमई, आलोक कुमार, आईएएस, सचिव
योजना, अभिषेक प्रकाश, सीईओ, इन्वेस्ट यूपी ने सम्बोधित किया। इस सत्र को जूही राजपूत, एमडी, आर्कस मीडिया लिमिटेड, एडियम नेगासी, सीईओ, नॉर्वेजियन ग्रीनटेक, नॉर्वे, भावना शाह, क्षेत्रीय प्रमुख, भारत, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका ने मलेशियाई पाम ऑयल काउंसिल और हिमांशु प्रियदर्शी, प्रमुख सरकार मामले, दक्षिण एशिया, टेट्रा पैक ने भी संबोधित किया।
यूपी लीडरशिप समिट 2022 में शैलेंद्र जैन, पूर्व अध्यक्ष, तारिक हसन नकवी, विनीत गुप्ता, संदीप सक्सेना, वीरेंद्र नाथ गुप्ता, आर. के. शरण, संजय गुप्ता, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, मनीष खेमका और पूरे भारत में व्यापार, वाणिज्य और उद्योग का प्रतिनिधित्व करने वाले अन्य प्रतिनिधि एवं अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।

