राज्य मंत्री की बात नहीं सुन रहे अधिकारियों कर्मचारी मोहल्ले के लोग परेशान

जौनपुर। इन दिनो ईसापुर वार्ड के अंतर्गत मोहल्ला बोदकरपुर में नाली आदि की साफ-सफाई न होने से राहगीरों व मोहल्ले वासियों को उधर से गुजरने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार निष्प्रयोज्य हो चुके नगर पालिका ट्यूबवेल स्थित एवं इंटेलेक्चुअल पब्लिक स्कूल के सामने बनी नगर पालिका की नाली को सफाई कर्मियों द्वारा समय समय पर साफ-सफाई न किये जाने के कारण नाली के जाम होने के कारण कई दिन से घरों का गन्दा पानी सड़को पर आ रहा है। जिसके चलते मोहल्ले के लोगो के साथ साथ उधर से गुजरने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। बताते चले विगत वर्ष सफाई अभियान में नगर विधायक व मा० राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने स्वयं इस मोहल्ले में सफाई अभियान में साफ सफाई के दौरान सम्बंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सफाई हेतु निर्देश भी दिया था।
परन्तु इस समय उनकी बातों को भी विभागीय अधिकारियों द्वारा अनदेखी किया जा रहा है।जिसके चलते मोहल्ले में जल जमाव होने से विभिन्न बीमारी एवं कोरोना जैसी महामारी फैलने की आशंका से यहां के लोग भयभीत है। ऐसे में मोलल्ले वासियों ने नगर पालिका एवं जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *