मृत्युंजय प्रताप सिंह
लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की भाँति इस बर्ष भी शीत लहर प्रारम्भ होते ही नर सेवा नारायण सेवा के युक्ति को चरितार्थ करती प्रदेश की अग्रणी संस्था ममता चैरिटेबल ट्रस्ट गरीबों, वंचितों, शोषितों,बुजुर्गों, मजदूरों, लाचार एवं दिव्यांग व्यक्तियों को रात दिन घूम घूम कर कंबल ओढांने,शिविर लगा -लगा कर हजारों हज़ारों को कंबल वितरित करने का कार्य महा अभियान चलाकर कर रहीं है!इसी क्रम में आज आलमबाग,आशियाना,पावर हाऊस चौराहा,शनि देव मंदिर चौराहा,बाराविरवा चौराहा,अवध चौराहा पर रात के घने कोहरे के बीच खोज खोज कर ज़रूरतमंद को कंबल ओढ़ाकर उनके लिए आग सेंकने की व्यवस्था किया!इसके अतरिक्त संजय नगर के पार्क में विशाल शिविर लगाकर कंबल वितरण किया गया!इस अवसर पर चीफ ट्रस्टी राजीव मिश्रा ने कहा कि इस कड़कड़ाती ठण्ड में हमारे कार्यकर्तावो का ज़ज्बा,मेहनत,लगन से महा अभियान अपने चरम पर है!इस अवसर पर विनीता ,सुनीता प्रतिभा का विशेष योगदान रहाI संरक्षक ट्रस्टी डॉ राजेश शुक्ला ने बताया कि रात्री मुहिम में एडवोकेट गौरव पांडेय,शशिकांत शुक्ला,उमाशंकर,सचिन,अतुल, डॉ दुर्गेशधर दुबे,विजय सिंह बंटी,निशित श्रीवास्तव, सुमित सहित अनेक सहयोगियों ने ठिठुरती सर्द रात मे कंबल ओढ़ाकर आमजनों को जागरूक भी किया।

