रामनगरी में मानवता हुई शर्मसार
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या। संवेदनहीनता की सभी हदें हुई पार।बुजुर्ग महिला को देर रात किसुन दासपुर के पास परिजन छोड़कर हुए फरार।बुजुर्ग महिला को ई रिक्शा से किशन दासपुर लेकर पहुंचे थे परिजन।महिला को छोड़ने की घटना सीसीटीवी में हुई कैद।महिला को लिटाते समय दो महिलाएं भी सीसीटीवी में रही है दिख। पुलिस महिला के शिनाख्त करने का कर रही है प्रयास।गंभीर रूप से अस्वस्थ महिला को दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती। चल रहा है मेडिकल कालेज में इलाज।बुजुर्ग महिला अपना नाम और पता बताने में भी है असमर्थ। देर रात की घटना, सीसीटीवी कैमरे के जरिए पुलिस आरोपियों को पहचानने का कर रही है प्रयास।
*अयोध्या कोतवाली के दर्शननगर चौकी क्षेत्र के किशनदासपुर का मामला*।

