राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 37674 मामलें हुए निस्तारित

राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 37674 मामलें हुए निस्तारित

जौनपुर 09 मार्च
राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 37674 मामलें हुए निस्तारित
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा
प्राधिकरण के निर्देशानुसार व माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक
सेवा प्राधिकरण जौनपुर श्रीमती वाणी रंजन अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं कुशल
निर्देशन तथा श्री राजेश कुमार राय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम,
नोडल अधिकारी लोक अदालत एवं श्रीमती शिल्पी चतुर्वेदी, सिविल जज
सी0डि0/प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर की देखरेख में
जनपद न्यायालय परिसर जौनपुर में 09 मार्च 2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत का
भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती वाणी रंजन अग्रवाल, जनपद न्यायाधीश जौनपुर द्वारा मॉं
सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर लोक अदालत का
शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, समस्त
अपर जनपद न्यायाधीशगण तथा समस्त न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों में लम्बित 5946 एवं राजस्व
न्यायालयों तथा प्रशासन के अन्य विभागों में प्रीलिटिगेशन वाद कुल 31728
अर्थात कुल 37674 मामलें निस्तारित हुए तथा समझौता राशि कुल रू0
223896387 रुपये की गई।
श्री भूदेव सिंह गौतम, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण
द्वारा क्षतिपूर्ति के 123 मुकदमें लगाये गये जिनमें से 117 मामलों का
निस्तारण कराते हुए कुल रू0 7,64,62,000 रुपये की धनराशि क्षतिपूर्ति
याचीगण को दिलायी गयी।
पारिवारिक न्यायालयो द्वारा 169 मुकदमों को निस्तारित किया गया जिसमें
पीड़ि़ता को मु0 1,84,88,000 रूपये की समझौता राशि प्रदान करायी गयी।
न्यायालय विशेष न्यायाधीश ई0सी0एक्ट द्वारा विद्युत से सम्बन्धित कुल 49
वाद निस्तारित किये गये।
विभिन्न मजिस्ट्रेट न्यायालयों द्वारा 5,252 शमनीय फौजदारी वादों को
निस्तारित किया गया जिनमें रू0 1,59,370 का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया।
एन0 आई0 एक्ट के 06 मामलों का निस्तारण कराते हुए समझौता राशि 3,20,692
तथा अन्य प्रकार के 288 मामलों का निस्तारण किया गया जिसमें समझौता राशि
रू0 10,12,857 दिलाया गया।
सिविल न्यायालय द्वारा कुल 65 मामलों का निस्तारण किया गया जिसमें
उत्तराधिकार के मामलों में मु0 44,56,830 रूपये का प्रमाण पत्र निर्गत
किया गया।
प्री-लिटिगेशन स्तर पर जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों एवं पुलिस विभाग
द्वारा भी मामलों का निस्तारण कराया गया, जिसमें राजस्व न्यायालयों
फौजदारी के 1548 वादों, राजस्व के 364 वाद एवं अन्य प्रकार के 28,692 व
नगर पालिका द्वारा जलकर से सम्बन्धित 31 वादों, विद्युत बिल से सम्बन्धित
21 वादों मामलों का निस्तारण किया गया।
बैंक/फाइनेंस कम्पनी एवं बी0एस0एन0एल0 आदि के रिकवरी से सम्बन्धित 1,080
प्री-लिटिगेशन वाद निस्तारित किये गये तथा जिसमें मु0 12,26,66,936 रुपये
का समझौता किया गया।
इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 37674 मामलों का निस्तारण किया
गया जिसमें कुल रू0 22,38,96,387 रुपये की धनराशि पर समझौता किया गया।
———-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *