-लखनऊ चिड़ियाघर में आया नया मेहमान
देश की उपासना ब्यूरो
लखनऊ- राजधानी के नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान में सोमवार को एक नए मेहमान का आगमन हुआ। नया मेहमान एक नर तेंदुआ है। इसको लखीमपुर खीरी के ग्राम पंचायत सिंधौना के पास से दिनांक 28 मार्च को रेस्क्यू किया गया था। इस तेंदुए को फिलहाल वन्य जीव चिकित्सकों की देखरेख में आइसोलेशन में रखा गया है। इस नर तेंदुए की अनुमानित आयु 6 से 7 वर्ष की है। चिकित्सीय जांचों के पश्चात सब कुछ सामान्य होने पर ही दर्शक इस नए मेहमान का दीदार कर सकेंगे।

