लखनऊ में गूंजा ‘मेइपाडम् वेलनेस मूवमेंट’ का संदेश – स्वास्थ्य जागरूकता की ओर एक सशक्त कदम* 

*लखनऊ में गूंजा ‘मेइपाडम् वेलनेस मूवमेंट’ का संदेश – स्वास्थ्य जागरूकता की ओर एक सशक्त कदम*

 

लखनऊ स्थित S. R. Global School के प्रांगण में आयोजित मेइपाडम् वेलनेस मूवमेंट ने हजारों लोगों को एक साथ जोड़कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का एक नया अध्याय रच दिया। इस भव्य स्वास्थ्य अभियान में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं शिक्षक एक साथ शामिल हुए और सामूहिक रूप से मेइपाडम् एक्सरसाइज कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर S. R. GROUP OF INSTITUTION एवं सूर्या अकादमी के बच्चों ने एक साथ सहभागिता करते हुए स्वास्थ्य जागरूकता का एक प्रेरणादायक आलोक फैलाया और समाज के लिए एक सशक्त संदेश प्रस्तुत किया।

इस विशेष अवसर पर देशभर से आए प्रतिष्ठित चिकित्सक एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें डॉ. वी. बी. नारायणमूर्ति (President – Diabetic Foot Society of India), डॉ. बी. पी. सुब्रमण्या, रोशन पांडेय, डॉ. बी. आर. श्रीनिवास, डॉ. एम. सी. श्रीलता, डॉ. विकास कक्कड़, डॉ. हर्ष वर्धन, डॉ. अनामिका पांडेय, दर्शना भट्टाचार्य, दीपाली वासवानी सहित अन्य विशिष्ट जन शामिल रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय पवन सिंह चौहान जी (MLC एवं Chairman, S. R. Group) ने इस स्वास्थ्य जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए सभी अतिथियों को सम्मानित किया और कहा कि “ऐसे प्रयास समाज को स्वस्थ और सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।”

इस आयोजन में कोच ग्रैंड मास्टर कलैमामणि जोथी सेंथिल कन्नन एवं कोच डॉ. वी. बी. नारायणमूर्ति ने प्रतिभागियों को मेइपाडम् एवं कार्लाकट्टई की विशेष तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। उनके मार्गदर्शन में सभी ने ऊर्जा और उत्साह के साथ अभ्यास कर स्वास्थ्य के महत्व को आत्मसात किया।

मेइपाडम् के लाभ:

मेइपाडम् (MEIPADAM – Lessons to Body in Tamil) एक प्राचीन व्यायाम पद्धति है, जो शरीर, मन और आत्मा के संतुलन को स्थापित करती है। यह सरल लेकिन अत्यंत प्रभावी अभ्यास सांस, गति और जागरूकता के समन्वय के माध्यम से संपूर्ण स्वास्थ्य को सशक्त बनाता है।

डायबिटीज की रोकथाम में अत्यंत प्रभावी

शरीर की लचीलापन एवं ऊर्जा में वृद्धि

मानसिक तनाव में कमी और एकाग्रता में सुधार

सभी आयु वर्ग के लिए उपयुक्त एवं परिणामोन्मुख

यह आयोजन Women of Wisdom India एवं Vikash Path Vikram के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें मीडिया पार्टनर के रूप में Dainik Jagran iNext ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

कार्यक्रम के अंत में पीयूष सिंह चौहान (Vice Chairman & Educationist) ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य अभियानों को निरंतर आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

इस सफल आयोजन ने यह स्पष्ट कर दिया कि यदि समाज एकजुट होकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो, तो एक स्वस्थ और सशक्त भारत का निर्माण संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *