*विनोद गौतम को आजाद समाज पार्टी के लखनऊ मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया*
हरदोई। भीम आर्मी चीफ और आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के निर्देशानुसार आजाद समाज पार्टी कांशीराम के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चितौड़ ने आजाद समाज पार्टी कांशीराम हरदोई के पूर्व जिला अध्यक्ष संडीला निवासी विनोद कुमार गौतम को आजाद समाज पार्टी कांशीराम का लखनऊ मण्डल प्रभारी नियुक्त किया गया है। विनोद कुमार गौतम ने कहा चन्द्र शेखर आजाद के नेतृत्व मे 2027 उत्तर प्रदेश में आजाद समाज पार्टी कांशीराम की सरकार बनाने जा रही है, बाबा साहब भीम राव अंबेडकर, मान्यवर कांशीराम जी और बहुजन महापुरुषों के विचारों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। आजाद समाज पार्टी कांशीराम एवं भीम आर्मी को बूथ स्तर से प्रदेश स्तर तक मजबूत किया जाएगा

