विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान अप्रैल 2026 का डीएम, सीडीओ व सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ कार्यालय जिलाधिकारी परिसर से किया गया। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने जागरुकता रैली को रवाना कर लोगों को व्यक्तिगत साफ-सफाई रखने व वातावारण को स्वच्छ बनाने के लिए अपने पास-पड़ोस के लोगों को प्रेरित करने की शपथ दिलाई। यह अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2024 तक एवम दस्तक अभियान 10 अप्रैल से 30 अप्रैल 2024 तक चलेगा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार सूबे के हर गांव, ब्लॉक व जनपद के साथ-साथ पूरे प्रदेश को दिमागी बुखार से मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।इसके लिए 11 विभागों के आपसी समन्वय से जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा।उन्होंने कहा कि संचारी रोग हमारे गांव अथवा क्षेत्र में रहने वाले परिवारों के आर्थिक और पारिवारिक नुकसान का एक बड़ा कारण हो सकते है।अतः हम शपथ लेते हैं कि संचारी रोग से लड़ाई में हम हर संभव प्रयास करेंगे कि हमारा परिवार व समुदाय इन रोगों से मुक्त रहें। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान फ्रंटलाइन वर्कर (आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) घर-घर जाकर बुखार , इंफ्लुएंजा लाइक इलनेस से ग्रसित लोगों के साथ-साथ संभावित क्षय रोगियों व कुपोषित बच्चों को चिन्हित करेंगी। इसके अलावा वह क्षेत्रवार ऐसे मकानों को सूची बनाएंगी जहां घरों के भीतर मच्छरों का प्रजनन पाया गया हो। इस दौरान हाथों की धुलाई और साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखना है।संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुभारंभ अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष श्रीवास्तव,नोडल अधिकारी वी बी डी डा पी सी भारती सहित स्वास्थ्य विभाग से डिस्ट्रिक्ट एआरओ प्रवीण त्रिपाठी ,डीएचईआईओ,जिला मलेरिया अधिकारी, अर्बन क्षेत्र की आशाएं ,नगर निगम के अधिकारी एवम कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

