विश्व शांति के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय सदभावना यात्रा नेपाल रवाना

विश्व शांति के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय सदभावना यात्रा नेपाल रवाना

सद्भावना यात्रा दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध, शांति, एकता और अच्छी भावनाओं को बढ़ावा देने की एक पहल है

जौनपुर।लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सदभावना यात्रा जौनपुर से नेपाल (काठमांडू व पोखरा) तक मंगलवार को प्रातः पांच बजे कोतवाली चौराहा से रवाना हुई। सदभावना यात्रा को डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिसका उद्देश्य विश्व शांति का संदेश और सामुदायिक भाईचारे को बढ़ावा देने। पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य व स्वच्छता, सामाजिक सौहार्द्र, सामाजिक, सांस्कृतिक आदान-प्रदान के उद्देश्य से सत्रह सदस्यों का एक दल संस्थाध्यक्ष सीए राजेश राज गुप्ता के नेतृत्व में गया है। जिसमें चार्टर सचिव अरुण त्रिपाठी, मनोज चतुर्वेदी, संजय श्रीवास्तव, डॉ अमित पाण्डेय, अश्वनी बैंकर, संदीप गुप्ता, संतोष त्रिपाठी, लियो क्लब अध्यक्ष इशविन गुप्ता, पूजा त्रिपाठी, जूली गुप्ता, मधु चतुर्वेदी, हेमा श्रीवास्तव, सोना बैंकर, संगीता गुप्ता, अर्चना त्रिपाठी व अभिषेक बैंकर आदि दल में शामिल हैं।
यात्रा में गुडविल एंड पीस वाल नामक बैनर पर जगह जगह लोगों से संदेश लिखवाते हुए हस्ताक्षर भी कराया जा रहा है।
इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष सीए राजेश राज गुप्ता ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सद्भावना यात्रा दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध, शांति, एकता और अच्छी भावनाओं को बढ़ावा देने की एक पहल है। यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान, सहयोग और आपसी समझ को मजबूत करने का प्रयास करेगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य विश्व में शांति की कामना करना और सामुदायिक भाईचारे को बढ़ावा देना है।
सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने कहा कि क्लब्स ट्यूनिंग व यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के अन्तर्गत भारत और नेपाल के लायन्स क्लबो के बीच मैत्री कार्यक्रम का भव्य आयोजन है। सदभावना यात्रा दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों, शांति, भ्रातृत्व और सेवा कार्यों को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण जरिया है। ये अंतरराष्ट्रीय मैत्री की मिसाल है। दोनों देशों के सदस्यों ने आपसी सहयोग, भाईचारे और सेवा भाव को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है।इस अवसर पर सोमेश्वर केसरवानी, सचिव योगेश साहू, रंजीत सिंह सहित दर्जनों लोगों ने सदभावना बैनर पर संदेश लिखकर यात्रियों को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *