शहीदे आजम भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव को शहीद भगत सिंह चौक नत्था तिराहा चारबाग में श्रद्धांजलि दी

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। बलिदान दिवस के इस अवसर पर चारबाग व्यापार मंडल और भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ चारबाग नाका जोन के व्यापारियों ने जिनमें मुख्य रुप से राजेंद्र सिंह दुआ सतपाल सिंह मीत विजय गुरनानी हरविंदर पाल सिंह नेता कुलदीप सिंह सलूजा राजवंश सिंह बग्गा, मनजीत सिंह दुआ ताजेंद्र सिंह सहित सैकड़ों व्यापारी श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। यहां पर श्रद्धांजलि देने के बाद सभी व्यापारी एक खुली जीप और दोपहिया वाहनों में सैकड़ों की गिनती में नाका हिंडोला बांसमंडी लाल कुआं हजरतगंज होते हुए कारगिल शहीद वाटिका में बलिदान दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए जहां पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ लखनऊ महानगर ने बड़ा आयोजन करके इन सभी शहीदों को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *