शहीद दिवस पर गांधी जी को श्रद्धांजलि

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। मानवाधिकार जनसेवा परिषद द्वारा शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्मरण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सर्वप्रथम किरन प्रकाश विश्वकर्मा प्रधान ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा पुष्प अर्पित किए। मानवाधिकार जनसेवा परिषद के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मानवाधिकार जनसेवा परिषद के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा ने महात्मा गांधी के द्वारा देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी दिलाने से सम्बंधित प्रकरणों पर प्रकाश डाला। किरन प्रकाश विश्वकर्मा प्रधान ने महात्मा गांधी की जीवनी के अंश सुनाए।
इसके पश्चात तारा चन्द रावत, डॉ. विनोद कुमार, अवधेश चौबे, रेखा शर्मा, नीलम मिश्रा, शालिनी श्रीवास्तव, बीना सिंह, रेनू तिवारी, कुसुम वर्मा, सुधा सिंह, सरला शर्मा, शिव देवी, बीना वर्मा सहित अन्य लोगों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *