शहीद मनोज पांडे चौराहे पर
सामूहिक शोक सभा का आयोजन
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। गोमतीनगर क्षेत्र के सैकड़ों व्यापारीगण और सनातनी बंधुओं, ने आज शहीद मनोज पांडे चौराहे पर
सामूहिक शोक सभा का आयोजन किया और थाना चौराहे से पत्रकारपुरम चौराहे तक कश्मीर में मारे गए हिंदुओं की हत्या के विरोध में पैदल मार्च (जलती हुई मोमबत्तियों के साथ) किया।
सायं 6.30 बजे से 8 बजे तक यह कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमे सैकड़ों स्थानीय नागरिकों के अतिरिक्त सनातन समिति,बंग लोक भारती,
गोमतीनगर व्यापार मण्डल गोमतीनगर के सर्वश्री शिवकुमार गुप्ता उर्फ बॉबी प्रभारी परिक्षेत्र पूर्व सभासद , दीपम गुप्ता उपाध्यक्ष,विनी गुप्ता उर्फ रिंकी वरिष्ठ महामंत्री, अजय मिश्रा मंत्री,विकास खन्ना उर्फ विक्की , वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रजनैश उर्फ डेविल मंत्री, विनय मिश्रा उपाध्यक्ष,विनयकुमार चंद कार्यकारिणी सदस्य ,राजकुमार सोनी,कोस्तुभ गुप्ता , अमित कुमारसिंह,राजेश गुप्ता,अमन तिवारी, सदस्यगण सहित सैकड़ों व्यापारी बंधुओं एवं भाजपा सभासद रामकृष्ण यादव सहित सनातन समिति गोमतीनगर के सर्वश्री सुधीर गुप्ता, राकेश सिंह, लालचंद श्रीवास्तव, रामशरण तिवारी,चिनहट सनातन समिति प्रभारी संगीता तिवारी भी सम्मिलित हुए।
राजेश सोनी अध्यक्ष,सौरभ तिवारी कोषाध्यक्ष , अमित निगम , उपेन्द्र पांडेय , रूपेश रस्तोगी ,संजय शुक्ला अमरेंद्र राय, धीरज , शरद , संग्राम सिंह, उपाध्यक्ष पत्रकारपुरम व्यापार मंडल, सर्वश्री लक्ष्मण गौड़, बलराम मिश्रा,विवेक राय सनातन समिति, गोमती नगर आदि ने नेतृत्व दायित्व निभाया।
पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था सराहनीय रही।
व्यापार मंडल की महिला शक्ति सुश्री शालिनी सिंह, ज्योति, साधना पांडे, शृंखला मिश्रा, श्वेता सिंह आदि ने सक्रियता से सभी कार्यक्रमों में “जय श्री राम और भारत माता की जय जयकार” कर जोश ख़रोश के साथ सहभागिता की।

