शिक्षा ही मानवीय गुणों के विकास की चाभी है- बागी

शिक्षा ही मानवीय गुणों के विकास की चाभी है- बागी

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।शिक्षा मनुष्य में मानवीय गुना को विकसित करके उसे इंसान बनाने का कार्य करती है।उक्त उद्गार व्यक्त किया अयोध्या नागरिक मंच के संयोजक एस0 एन0 बागी ने जनता अवध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मणघाट अयोध्या धाम के सभागार में आयोजित परीक्षा फल एवं पुरस्कार वितरण समारोह में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा।उन्होंने कहा कि शिक्षा मनुष्य का सर्वांगीण विकास करके उसे एक इंसान बनाने का कार्य करती है।शिक्षा का उद्देश्य मात्र धन कमाना नहीं है बल्कि शिक्षा प्राप्त करके एक संस्कार युक्त,ज्ञानवान, नेक मनुष्य बनना होना चाहिए।इस समारोह की अध्यक्षता संस्कृत महाविद्यालय रामकोट के आचार्य सूर्यकांत मिश्र ने की। अयोध्या नगरी के सम्भ्रांत नागरिक रामसूरत पाठक, अभिभावक गम्मी यादव विद्यालय के प्रधानाचार्य रामेंद्र मोहन मिश्र,शिक्षक हिमांशु श्रीवास्तव, अंशिका सिंह, अभिनव पांडे आदित्य सिंह सहित सभी शिक्षक-कर्मचारी और भारी संख्या में महिला व पुरुष अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे। विद्यालय में कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 11 तक के लगभग 40 मेधावी छात्र- छात्राओं को मुख्य अतिथि व समारोह के अध्यक्ष के हाथों परीक्षाफल व पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया।समारोह का सफल संचालन शिक्षक आदित्य सिंह ने किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेन्द्र मोहन मिश्र ने अतिथियों व अभिभावकों के आभार व्यक्त करते हुए बताया कि विद्यालय में सभी आवश्यक संसाधन जुटाए जा रहे हैं जिससे बच्चों को अच्छी से अच्छी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा सके। इस सत्र से इंग्लिश मीडियम की कक्षाएं भी विद्यालय में शुरू कराई जा रही हैं । किसी भी विद्यालय के उत्थान में वहां अध्ययन करने वाले बच्चों के अभिभावकों का विशेष योगदान रहता है।बिना उनके सहयोग के कोई भी विद्यालय प्रगति की ओर नहीं बढ़ सकता।उन्होंने अभिभावकों से पूर्व की भांति अपना अमूल्य सहयोग करते रहने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *