ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। राजधानी के रायबरेली रोड दुर्गा मंदिर के सामने पीजीआई के निकट श्री गणपति लॉन में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा हो रही है। मुख्य यजमान संजय सिंह उनकी धर्मपत्नी पारुल सिंह रहे। श्रीमद् भागवत कथा 15 नवंबर तक अपराहन 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक हो रही है। आयोजक संजय सिंह के अलावा अमर सिंह, कैप्टन सुभाष ओझा, संजय सिंह, रोहित पांडे, सुशील तिवारी, सुनील त्रिपाठी, अनिरुद्ध सिंह, सुरेश तिवारी,सत्यम उपाध्याय, रणधीर सिंह, संजय गिरी, राजेश सिंह, आशीष ठाकुर, वीरेंद्र सिंह सोमवंशी एडवोकेट, रणवीर सिंह राजन व्यवस्था संभाल रहे हैं।द्वितीय दिवस श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ विद्वान पंडितों ने सस्वर मंत्र उच्चारण कर षोडशोपचार व्यास पूजन कर किया। आयोजक मुख्य यजमान संजय सिंह उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पारुल सिंह ने सपरिवार बच्चों सहित व्यास पूजन कर श्रीजी का माल्यार्पण किया। कथा व्यास श्रीजी ने आयोजक मंडल के सभी सदस्यों एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक, सेवा भारती के संयोजक को आशीर्वाद देते हुए अंग वस्त्र भेंट किया। श्रीजी ने श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ करते हुए मां सरस्वती की वंदना, श्रीगणेश , श्री कृष्ण राधा रानी का मंत्रोच्चारण कर आवाहन किया। श्रीमद् भागवत कथा का अर्थ विस्तार से बताया। धुंधकारी की कथा विस्तार से सुनाई। गोकर्ण के सदाचार को बताया। भागवत की कथा ने धुंधकारी को दिव्य बना दिया।

