27 जुलाई- श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏
एहि महँ रघुपति नाम उदारा ।
अति पावन पुरान श्रुति सारा
मंगल भवन अमंगल हारी ।
उमा सहित जेहि जपत पुरारी
( बालकांड 9/1)
राम राम 🙏🙏
मानस जी के आरंभ में देव वंदना करने के बाद तुलसी बाबा अपनी रचना के बारे में बताते हुए कहते हैं कि इसमें राम जी का उदार नाम है जो अत्यंत पावन व वेद पुराणों का सार है , यह मंगलकारी है , अमंगल का हरण करने वाला है । इस नाम का शिव जी पार्वती के साथ जाप करते रहते हैं ।
राम नाम उदार है , पवित्र है । जो इस नाम को जपता है वह पावन हो जाता है , पावन होते ही अमंगल उससे दूर भाग जाते हैं । अस्तु! अपना मंगल चाहते हैं तो मंगलमय राम नाम जपें, पत्नि व परिवार सहित जपें । अथ ! जय राम , जय राम, जय जय राम 🚩🚩🚩
संकलन तरूण जी लखनऊ

