23 जून – श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏
जिन्ह कर नामु लेत जग माहीं ।
सकल अमंगल मूल नसाही ।।
करतल होहिं पदारथ चारी ।
तेइ सिय रामु कहेउ कामारी।।
( बालकांड 314/1)
राम राम 🙏🙏श्री सीताराम जी के विवाह के अवसर पर सारे देवी देवता जनकपुर आते हैं । जनकपुर की सजावट व लोगों को देखकर ब्रह्मा जी सहित सब अचंभित हैं । शिवजी उन्हें समझाते हुए कहते हैं कि जिनका नाम लेने से जगत के सारे अमंगल जड़ से नष्ट हो जाते हैं और धर्म ,अर्थ , काम , सहज ही मिल जाते हैं ।
हम आप अपना मंगल चाहते हैं और अमंगल से दूर रहना चाहते हैं , तो शिव जी ने जो उपाय बताया है उसका पूर्ण पालन करें, बस राम नाम का सुमिरन करें, राम राम रटें , विश्वास करें मंगल ही मंगल होगा । आइए श्री सीताराम नाम भजन करें…….श्री राम जय राम जय जय राम, श्री राम जय राम जय जय राम। जय सियाराम जय जय सियाराम, सीताराम जय सीताराम जय सियाराम जय जय सियाराम जानकीवल्लभ राजाराम जय रघुनंदन जय सियाराम। सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम 🚩🚩🚩
संकलन तरूण जी लखनऊ

