श्रीराम नगरी अयोध्या में अनोखी पहल;पशुओं के लिए हुआ भंडारे का आयोजन

श्रीराम नगरी अयोध्या में अनोखी पहल;पशुओं के लिए हुआ भंडारे का आयोजन

जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी

अयोध्या। ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगलवार पर जहां शहर भर में भक्तों ने पूजा-अर्चना और हनुमान जी की भक्ति में समय बिताया, वहीं अंगूरी बाग रोड पर एक अनोखा और प्रेरणादायक आयोजन देखने को मिला। मंगलवार शाम 5 बजे *अयोध्या एनिमल वेलफेयर फाउंडेशन* की ओर से पशुओं के लिए विशेष भंडारे का आयोजन किया गया। यह संस्था जयंत चंद्र जी की अध्यक्षता में विगत वर्षों से कार्यरत है।

इस आयोजन में सब्जी, चारा, फल आदि को प्रसाद के रूप में तैयार कर सैकड़ों पशुओं को खिलाया गया। आयोजन का उद्देश्य यह संदेश देना था कि जैसे मानवों के लिए भंडारा होता है, वैसे ही निरीह और मूक पशुओं का भी ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी है।

फाउंडेशन की संचालक प्रज्ञा गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन जीवदया की भावना से प्रेरित होकर किया गया है। “सभी जीवों में ईश्वर का अंश है, इसलिए सभी का ध्यान रखना जरूरी है,” आयोजकों ने कहा।

इस आयोजन को सफल बनाने में विशिष्ट सदस्य अनामिका त्रिपाठी, शुभम, वैभव, रिशु, प्रगति,दीपशिखा आदि लोगों का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *