संजीव तोमर को मिला बेस्ट जनरल मैनेजर अवॉर्ड

संजीव तोमर को मिला बेस्ट जनरल मैनेजर अवॉर्ड

चीनी उद्योग के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए मिला सम्मान

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। हरदोई में डीसीएम ग्रुप की हरियावा चीनी मिल यूनिट के गन्ना प्रमुख संजीव तोमर को किसानों के हित में किए गए अनेक कार्यों के लिए बेस्ट जनरल मैनेजर अवार्ड से कोल्हापुर महाराष्ट्र में आयोजित एक सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया,बागपत जिले के मूल निवासी संजीव तोमर जो वर्तमान में हरियावा चीनी मिल यूनिट में तैनात है उन्हें मृदा परीक्षण, उर्वरक, किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयास और पर्यावरण के संरक्षण और विभिन्न प्रकार कीगन्ना प्रजातियां के संवर्धन और संरक्षण के लिए बेस्ट जनरल मैनेजर अवार्ड से सम्मानित किया गया श्री तोमर लगभग 32 वर्ष से गन्ना विकास विभाग एवं चीनी उद्योग के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं किसानों की समस्याओं के निवारण और उन्हें कृषि से संबंधित कार्यों के लिए सहायता करना तथा टीमलीडर की तरह अपनी टीम को लक्ष्य की प्राप्ति के लिए तैयार करना उनके कार्य शैली का हिस्सा है गन्ना विभाग और चीनी उद्योग के क्षेत्र में किए गए उनके प्रयासों के लिए उन्हें इस उत्कृष्ट पुरस्कार के लिए चुना गया श्री तोमर को उनकी इस उपलब्धि पर चीनी मिल प्रबंधन केअधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्र के किसानों और उनके सहकर्मियों संबंधियोंने बधाई दी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *