संत के आशीर्वाद से विधायक अभय सिंह हुए भावविभोर
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।दतौली धाम में एक अत्यंत भावुक और आध्यात्मिक क्षण उस समय देखने को मिला,जब पूज्य संत ओम नारायण दास जी महाराज ने गोसाईगंज विधायक अभय सिंह को तिलक लगाकर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आशीर्वाद प्रदान किया।इस दौरान वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो उठा।संत श्री के करकमलों से तिलक ग्रहण करते हुए विधायक अभय सिंह ने विनम्रता और श्रद्धा के साथ सिर झुकाया। संत की वाणी में निकले आशीर्वचन न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन के लिए, बल्कि जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते नजर आए।दतौली धाम में उपस्थित श्रद्धालुओं और समर्थकों के बीच यह दृश्य आस्था, विश्वास और भारतीय सनातन परंपरा की जीवंत मिसाल बन गया।संत ओम नारायण दास जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में समाज कल्याण, सेवा और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
वहीं, विधायक अभय सिंह ने संत का आशीर्वाद प्राप्त कर स्वयं को धन्य बताया और कहा कि यह उनके जीवन का एक अविस्मरणीय क्षण है, जो उन्हें जनसेवा के प्रति और अधिक समर्पित करेगा।इस पावन अवसर पर मौजूद लोगों ने इसे केवल एक औपचारिक भेंट नहीं, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक संकल्प का संगम बताया, जो समाज के लिए एक प्रेरणा बनकर उभरेगा।

