संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के निर्देशानुसार लखनऊ–कानपुर रोड के व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
देश की उपासना ब्यूरो
लखनऊ:संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे को दिनांक 09/04/26 को व्यापारियों द्वारा विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया। उनके निर्देशानुसार लखनऊ–कानपुर रोड के व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में व्यापारियों ने अपनी प्रमुख समस्याओं को विस्तार से रखा। विशेष रूप से घरेलू एवं कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता और उससे जुड़ी दिक्कतों को सबसे बड़ी समस्या बताया गया। व्यापारियों का कहना था कि इस कारण उन्हें अपने व्यवसाय संचालन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
इस अवसर पर कृष्णा नगर के अध्यक्ष शिवमोहन श्रीवास्तव, ट्रांसपोर्ट नगर के अध्यक्ष संजय गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सैय्यद जहीर चिश्ती, राजकुमार पुरी, उपाध्यक्ष अमल चंदानी, संगठन मंत्री राजेश कुमार पांडेय, प्रचार मंत्री राघवेंद्र भदौरिया, सचिव रामकिशोर गुप्ता, सक्रिय मंत्री संतोष कुमार, स्मिता अग्रवाल, मल्लिका श्रीवास्तव, रूमी पुरी, विमलेश तिवारी, प्रशांत द्विवेदी सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित व्यापारियों ने एक स्वर में अपनी समस्याओं को प्रमुखता से रखा और समाधान हेतु उचित कार्रवाई की मांग की कृष्णा नगर अध्यक्ष शिव मोहन श्रीवास्तव ट्रांसपोर्ट नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा सरकार को सच बोलना चाहिए व्यापारियों से लगातार झूठ बोला जा रहा है व्यापारियों से टैक्स वसूली में कहीं कोई रियायत नहीं की जा रही है व्यापारी वर्ग रोड पर उतरने के लिए मजबूर किया जा रहा है ।

