संविधान की उद्देशिका का उच्चारण कर सभी को अनुसरण कराया

संविधान की उद्देशिका का उच्चारण कर सभी को अनुसरण कराया

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखीमपुर। गोला गोकर्णनाथ में प्रांतीय आह्वान और भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह के निर्देश पर गौशाला सभागार में संविधान गौरव समारोह के तहत डाक्टर अम्बेडकर सम्मान सभा में बतौर मुख्य अतिथि विजय कुमार शुक्ला अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गोला गोकरणनाथ ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान में आरक्षण की व्यवस्था सिर्फ हिन्दू दलितों को देने का कार्य किया।
कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों ने संविधान को खतरा बता कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बदनाम करने का काम किया वहीं भारतीय संविधान को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सर आंखों पर रखने के साथ बाबा साहेब के जीवन से जुड़े पंच तीर्थ बना का कर सम्मान किया।
सभा के संयोजक लखीमपुर से आए चन्दन लाल वाल्मीकि ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज में बराबरी और समानता का अधिकार संविधान में लिखा।
जबकि भारत के संविधान की प्रस्तावना में गैर जरूरी संशोधन कर कांग्रेस ने संविधान और बाबा साहेब को प्रारंभ की लोकसभा में कांग्रेस ने हरवाने का काम कर अपमानित करने का काम किया।
चंदन लाल वाल्मीकि ने अनुसूचित के वरिष्ठ समाजसेवी हरीश भारती, सभासद धर्मेंद्र कुमार, महंत मनोज वाल्मीकि, रामाधार सहित मुख्य अतिथि विजय शुक्ला रिंकू जी को संविधान का प्रतीक चिन्ह जगमोहन लाल वाल्मीकि तथा रतन लाल ने देकर सम्मानित किया।
सभा के सहसंयोजक हरीश भारती जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा ने कहा कि संविधान की रक्षा और सम्मान भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने ही किया।कांग्रेस ने संविधान की प्रति हाथ में लेकर सिफ तमाशा करने का काम किया।
संयोजक चंदन लाल वाल्मीकि ने सभा के प्रारंभ में बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि और सभा के अंत तक संविधान की उद्देशिका का उच्चारण कर सभी को अनुसरण कराया।
बाबा साहब के अनुयाइयों से खचाखच सभागार में भरे जगमोहन वाल्मीकि, कुंवर विलेंस, रतन लाल, पवन कुमार, धर्मेन्द्र, राज कुमार राज किरन, नीरज भार्गव, सुनील वाल्मीकि, सुधीर वाल्मीकि, नरेश, विनोद वाल्मीकि सूरज वाल्मीकि, बबलू, कुमार अभिजीत, सोनू आदि ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *