“हम आप में प्रभु का दर्शन करते हैं'” की भावना से प्रेरित होकर चौरसिया पेन्ट स्टोर के अधिष्ठाता समाज सेवी मनीष नारायण चौरसिया द्वारा वीर शिवाजी शाखा हरदीपुर क्षेत्र के सेवा बस्ती में असहाय एवं जरूरतमंद महिलाओं,पुरुषों एवं बच्चों को कंबल, जैकेट एवं ऊलेन टीशर्ट का वितरण किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनीष नारायण ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है।दरिद्र नारायण की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है जिससे पुण्य की प्राप्ति होती है।जो लोग निस्वार्थ भाव से गरीब,असहाय तथा हासिये पर खडे लोगों की सेवा एवं सहायता करते हैं, वे सच्चे समाज सेवी है।अपने लिए तो सभी जीते हैं, जो दूसरों की सहायता के लिए आगे आते हैं, वे ही मानव धर्म निभाते हैं।हमें अपनी क्षमता एवं सामर्थ्य के अनुसार सदैव असक्त एवं निर्धनों की सहायता करनी चाहिए।उक्त कार्यक्रम में जगतनारायण चौरसिया,सेंट मैरी स्कूल के प्रबंधक दिनेश गुप्ता,नगर के शारीरीक शिक्षण प्रमुख अजय उपाध्याय,शिक्षक सुजीत चौरसिया एवं डा.ज्ञानप्रकाश उपाध्याय उपस्थित रहे।कार्यक्रम के सयोजक समाजसेवी रंगीले निषाद थे एवं संचालन नारायण चौरसिया द्वारा किया गया।

