समाजसेवी राजन पाण्डेय ने अग्निपीड़ितों को पहुंचाई सहायता
(डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।जिले के मिल्कीपुर विधानसभा के बिसाही तथा बोडेपुर ग्रामसभा में लगी अचानक आग से 10 यादव और 1 दलित परिवार की पूरी गृहस्थी कई जानवरों के साथ जल कर खाक हो गई।जिसकी सूचना मिलते ही समाजसेवी राजन पाण्डेय ने परिवारों के मध्य पहुंचकर सभी पीड़ित परिवारों को दरी, चद्दर, कंबल तथा 500 – 500 और 1000 -1000 रूपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।आगे भी यथासंभव हर मदद का आश्वासन देकर उनके दुखो को कम करने का प्रयास किया।समाजसेवी राजन पाण्डेय ने दूरभाष पर बताया कि अग्निकांड से प्रभावित परिवार के तन पर मौजूद कपड़े के सिवा कुछ नहीं बचता है इसलिए उनके द्वारा पिछले 20 सालों से अग्निकांडो के पीड़ितों को मदद पहुंचाई जा रही है। उन्होंने नेताओं से अपील की है कि आप लोग भी इन लोगों की मदद के लिए आगे आयें क्योंकि इन्हीं लोगो के वोटों के बदले आप राजा बनते हैं, लेकिन मदद के बजाय आजकल के नए नेता दारु – पैसा – मुर्गा के बदले वोट लेना ज्यादा पसंद करते हैं जो की बिल्कुल गलत है।राजन पाण्डेय ने अपने विरोधियों को ललकारते हुए कहा कि जो लोग मेरे ऊपर टिप्पणी करते हैं कि उनके द्वारा दिए गए 1000 रुपए में क्या होता है वह लोग जाकर अग्निपीड़ित परिवार से पूछे क्योंकि परिवार को उस पैसे की वजह से 2 दिन खाने की चिंता नहीं करनी पड़ती है।अग्निपीड़ित परिवारों की मदद के बाद समाजसेवी राजन पाण्डेय ने वरिष्ठ पत्रकार राजनारायण पाण्डेय के परिजनों से मुलाकात कर उनको ढांढस बंधाया क्योंकि हाल में राजनारायण पाण्डेय के बड़े पिता जी का आकस्मिक निधन हो गया था।उक्त समय पर समाजसेवी राजन पाण्डेय के साथ त्रिलोकीनाथ पाण्डेय, अनिल मिश्रा, सोनू तिवारी, जिला पंचायत सदस्य अंकित पाण्डेय, बब्बू पाण्डेय, सुरेंद्र शुक्ला, सुनील मौर्य व राहुल जाटव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

