समाज में विज्ञान के द्वारा शान्ति एवं विकास हो: मनीष सिंह

 

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। विश्व विज्ञान दिवस एस.के. डी. एकेडमी की सभी शाखाओं में मनाया गया जिसका उद्देश्य विज्ञान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना साथ ही साथ विज्ञान हमारी रोजमर्रा के जीवन में हर समय सभी क्रियाकलापों में जुड़ा हुआ है इससे सबको जागरूक कराना।

 

इस अवसर पर बच्चों की क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिससे बच्चों ने प्रश्नोत्तरी के द्वारा बहुत से विज्ञान संबंधी विषयों के बारे में जानकारी ली। पावर प्वांइट प्रेसेन्टेशन के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय एकजुटता कई देशों के बीच होती है एवं जिससे विज्ञान की तकनीकों का इस्तेमाल करके एवं समाज इससे लाभान्वित हो सकता है।

 

निदेशक मनीष सिंह ने बच्चों को सम्बोधित किया व कहा कि तरह-तरह के प्रोजेक्टस बनाये व नये-नये आविष्कार से सीखें। विज्ञान खेल-खेल में ही बहुत-सी नई चीजें सिखाता है जो कि समाज के लिए बहुत लाभदायक व प्रगतिशील होने में सहायक होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *