सरकार व परिवहन विभाग का 4एआरटीओ कार्यालय करा रहा है किरकिरी :सेलर्निंग लाइसेंस के लंबित होने से सरकार की मंशा पर फिर रहा है पानी
जिला ब्यूरो चीफ
जौनपुर। प्रदेश सरकार के घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की मंशा पर पानी फेर रहा है परिवहन विभाग का कार्यालय। ज्ञात हो कि प्रदेश सरकार द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले अभ्यर्थियों को घर बैठे ऑनलाइन लर्निग लाइसेंस प्राप्त करने का सिस्टम जारी किया गया है जिससे आवेदनकर्ता को एआरटीओ कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। जारी फेसलेस व्यवस्था में आवेदनकर्ता को लर्निग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन फार्म भरकर ऑनलाइन परीक्षा को देना पड़ता है।
प्राप्त मिले जानकारी के अनुसार तमाम आवेदनकर्ता ऑनलाइन परीक्षा में तो पास हो जाते हैं पर वॉयलेशन आ जाने के कारण परिवहन कार्यालय द्वारा उसका अप्रूवल नही किया जाता है। ऐसे में तमाम आवेदनकर्ता, लाइसेंस लंबित पड़े रहने से एआरटीओ कार्यालय का चक्कर लगाने पर मजबूर हो रहे हैं। लंबित लाइसेंस अप्रूवल न करने के इस विभागीय रवैए जहां आवेदनकर्ता, अपना काम कराने को लेकर शोषण के शिकार हो रहे हैं तो वहीं विभाग के प्रति नाराजगी भी जताते हुए दिख रहे हैं।

