रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव
पाली-हरदोई पाली नगर के सेठ बाबूराम भारतीय इण्टर कालेज में देश के पूर्व राष्ट्रपति, प्रथम उपराष्ट्रपति और जाने माने शिक्षाविद रहे डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में सोमवार को बड़ी धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम डॉ राधाकृष्णन के चित्र पर शिक्षकों एवं छात्र/छात्राओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। कालेज में छात्र/छात्राओं ने कमरों को गुब्बारों आदि से खूब सजाकर एवं केक काटकर शिक्षक दिवस को एक यादगार के रूप में मनाया साथ ही अपने शिक्षक/शिक्षिकाओं को पुष्प माला पहनाकर एवं उपहार देकर सम्मानित कर उनके प्रति आभार जताया और उनके सुखमय जीवन की कामना की। राधाकृष्णन के जीवन के बारे में शिक्षक राजेश प्रकाश मिश्रा ने बताया कि कैसे वह एक शिक्षक के रूप में अपना जीवन शुरू कर देश के राष्ट्रपति पद तक पहुँचे।और उनका सादगी भरा जीवन हम सबके लिए प्रेरणा दायी है। भूगोल प्रवक्ता विनोद प्रताप वर्मा ने गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वरा गुरु साक्षात परब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नमः के दोहे के माध्यम से गुरु की महिमा का गुणगान किया। शिक्षक अनिल कुमार यादव ने गुरु गोविंद दोऊ खड़े दोहे के माध्यम से गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला।उन्होंने यह भी कहा कि अनुशासन ही सफलता की पहली सीढ़ी है।कालेज की उपप्रधानाचार्या विजेता आर्या ने सभी को संबोधित करते हुए गुरु के महत्व के बारे में बताया कि शिक्षक किस तरह अपने शिष्य को शिक्षा के माध्यम से एक अच्छा नागरिक बनने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है जिससे कि उसका शिष्य आने वाले समय में एक सम्मानित जीवन जी सके और अपने देश और परिवार का नाम रोशन करे। इसके अलावा शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टॉफ व बच्चे मौजूद रहे

