सिविल जज सी0डि0/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,

सिविल जज सी0डि0/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में ‘‘लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 व लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण नियमावली 2020 के अन्तर्गत सहायक व्यक्तियों’’ के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु श्री सुशील कुमार सिंह, सिविल जज सी0डि0/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर की देख-रेख में 31 मार्च 2026 को ‘‘मीटिंग हाल दीवानी न्यायालय परिसर, जौनपुर’’ में त्रैमासिक बैठक आहूत की गयी।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय शंकर पाण्डेय, अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति विनय कुमार सिंह, श्विशेष किशोर पुलिस ईकाई दिनेश सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल, जिला विद्यालय निरीक्षक विवेक सिंह, बाल संरक्षण ईकाई, बाल हेल्पलाइन, वन स्टाप सेंटर व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *