सिविल डिफेंस राजाजीपुरम प्रखण्ड के डिप्टी डिविजनल वार्डेन बने रामगोपाल सिंह
लखनऊ, नागरिक सुरक्षा विभाग प्रखण्ड राजाजीपुरम में रिक्त चल रहे डिप्टी डिविजनल वार्डेन के पद पर जिलाधिकारी/नियंत्रक विशाख जी के अनुमोदन से रामगोपाल सिंह को सेक्टर वार्डेन से पदोन्नती कर डिप्टी डिविजनल वार्डेन के पद पर आगामी 3 वर्ष के लिए नियुक्त कर दिया गया है। चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा एवं उपनियंत्रक रविन्द्र कुमार ने रामगोपाल सिंह को नियुक्ति पत्र देकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
मरणोपरांत नेत्रदान का संकल्प एवं राज्यपाल से सम्मानित/कोरोना वॉरियर्स रामगोपाल सिंह डिप्टी डिविजनल वार्डेन नियुक्त होने पर जिलाधिकारी/नियंत्रक विशाख जी, चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा, उपनियंत्रक रविन्द्र कुमार, वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक मनोज वर्मा एवं एडीसी मुकेश कुमार ने जो जिम्मेदारी दी है, वे उसका पालन ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे। डिप्टी डिविजनल वार्डेन नियुक्त होने पर रामगोपाल सिंह ने कहा कि मैं पहले से भी अधिक ज़िम्मेदारी के साथ सभी वार्डेनों को एक साथ लेकर दिन-रात नि:स्वार्थ भाव से सेवा और पद की गरिमा का ध्यान रखते हुए सिविल डिफेंस में अपनी सेवाएं प्रदान करता रहूंगा।

