सुप्रिया यादव समीक्षा अधिकारी बनकर किया अपने परिजनों व क्षेत्र का नाम रोशन
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।जिले के ग्रामीण क्षेत्र कछोली (गयास पुर) की सुप्रिया यादव ने139 रैंक प्राप्त कर समीक्षा अधिकारी बनकर अपने परिजनों तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
बताते चले कि तारुन विकास खण्ड के कछोली निवासी हरिशंकर यादव लेखपाल बीकापुर की पुत्री सुप्रिया पढाई में शुरू से ही मेधावी रहीं हैं ।सुप्रिया की बचपन की पढ़ाई गांव से हुए हैं और माध्यमिक शिक्षा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अयोध्या से तथा उच्च शिक्षा साकेत डिग्री कालेज अयोध्या से पूरी की है।सुप्रिया वर्तमान समय में मसौधा प्राइमरी स्कूल की अध्यापिका भी है।अध्यापिका की जिम्मेदारी निभाते हुए उन्होंने यह सफलता हासिल की है सुप्रिया ने घर पर ही रहकर बिना किसी कोचिंग के यह पूरी तैयारी किया है।सुप्रिया अब तक 5 बार पीसीएस मेन्स की परीक्षा भी पास कर चुकी है।सुप्रिया के चयन की सफलता पर उनके गाँव घर और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है और लोग बधाई देते हुए दिखाई दिये।

