सुल्तानपुर में गैंगवार! …ढाबे पर बवाल-फायरिंग, एक मरा, एक घायल

सुल्तानपुर जिले में मंगलवार को दिनदहाड़े एक ढाबे पर आपराधिक किस्म के लोगों की गैंग आपस में भिड़ गई। कहासुनी के बाद बवाल हो गया और जमकर फायरिंग हुई। जिसमें एक पक्ष के दो लोग हताहत हो गए। एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जब कि दूसरे की हालत अत्यंत नाज़ुक बताई जा रही है। जिसे लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जाया गया है।
घटनाक्रम इस प्रकार है। देहात कोतवाली क्षेत्रांतर्गत घासीपुर में प्रधान ढाबा है। यहां जयसिंहपुर निवासी युवक गौरव अपने पांच साथियों के साथ कार रिपेयर करवाने के लिए आया था। उसी समय उसके विपक्षियों की गोल भी वहां आ पहुंची। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्ष एक-दूसरे से पूर्व परिचित थे। आपसी रंजिश के कारण इनके बीच पहले कहासुनी हुई और फिर बवाल शुरू हो गया। फायरिंग भी होने लगी। जिसमें गोली लगने से गौरव की ऑन द स्पॉट मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अग्रिम उपचार के लिए ट्रामा सेन्टर रेफर करवाया है। पुलिस कप्तान सोमेन बर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों का आपराधिक इतिहास रहा है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *