गोरखपुर।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कला संकाय में 20 फरवरी से अलग-अलग पालियों में मास्टर ट्रेनर द्वारा मतदान कर्मियों को ईवीएम व वीवी पैट की विस्तृत ट्रेनिंग दी जा रही जो 27 फरवरी तक चलेगा मतदान कार्मिकों को जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने निर्देशित किया कि मतदान कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सकुशल मतदान संपन्न कराएं जिससे किसी मतदान कर्मी पर आरोप-प्रत्यारोप ना लगाया जा सके मतदान कर्मियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट के द्वारा मतदान स्थल पर रवाना होने से पूर्व सेक्टर मजिस्ट्रेट के द्वारा मानदेय उपलब्ध करा दिया जाएगा कोई भी मतदान कर्मी ग्राम प्रधान पार्षद या प्रत्याशी के अधीन रह कर कार्य नहीं करेगा ना ही मतदान कर्मी किसी प्रत्याशी या प्रधान के घर जलपान या विश्राम करेगा वह लगाए गए ड्यूटी स्थानों पर रह कर दिए गए दायित्वों का निर्वहन करेगा ईवीएम व वीपी पैट में किसी भी प्रकार की दिक्कत आती है तो तत्काल रिटर्निंग अफसर को अवगत कराते हुए सर्विस इंजीनियर से ईवीएम वीवी पैट को दुरुस्त करा कर मतदान कराने की प्रक्रिया को प्रारंभ करेंगे जिससे मतदान केंद्रों पर पहुंचे हुए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कुशलतापूर्वक कर सके कोई भी मतदान कर्मी किसी भी मतदाता को किसी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित नहीं करेगा मतदाता स्वतंत्र व निष्पक्ष है जिसके पक्ष में चाहे उसके पक्ष में मतदान करेगा किसी भी मतदान केंद्र पर इस तरह की शिकायत नहीं आनी चाहिए मतदान कर्मी मतदाता को किसी प्रकार का प्रलोभन या दबाव दे रहे हैं अगर ऐसी शिकायत मिलती है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही किया जाएगा। इस दौरान स्वीप/ कार्मिक प्रभारी/ सीडीओ इंद्रजीत सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे

