स्कॉलर्स होम को मिला सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का पुरस्कार

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित स्कॉलर्स होम को एजुकेशन टुडे संस्था द्वारा आईसीएसई सिटी वाइज – लखनऊ वर्ग में शहर के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का पुरस्कार प्रदान किया गया है।

होटल ताज में आयोजित इंडियाज स्कूल मेरिट अवाईस, 2022 में देश के विभिन्न शहरों के चयनित सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार के परिणाम एजुकेशन टुडे के 10वीं वर्षगांठ अखिल भारतीय रैंकिंग संस्करण में प्रकाशित किए जाएंगे।

स्कॉलर्स होम स्कूल को जिन पंद्रह मापदंडों के तहत सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया उनमें शैक्षणिक प्रतिष्ठा, शिक्षकों की उन्नति और भलाई, सह-पाठ्यक्रम शिक्षा, खेल शिक्षा, डिजिटल लर्निंग एडवांसमेंट, छात्र उन्नति और सलाह, गुणवत्ता प्रबंधन में नेतृत्व, अभिभावक की भागीदारी, बुनियादी ढांचा, वित्तीय मूल्य, सामुदायिक सेवा, समग्र शिक्षा, छात्रों की मनोवैज्ञानिक भलाई, छात्रों के लिए व्यक्तिगत ध्यान और एकीकृत शिक्षा आदि रहे।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री प्रियंका भारद्वाज ने कहा कि यह स्कॉलर्स होम के लिए बहुत ही हर्ष और

गौरव की बात है कि शहर के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का पुरस्कार उसे प्रदान किया गया।

डायरेक्टर श्रीमती सरिता जायसवाल ने कहा कि शिक्षा से ही देश महान बनता है और शिक्षित व्यक्ति ही संपन्न राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। उन्होंने कहा चौबीस वर्ष पहले अल्प संसाधनों के साथ स्कूल की शुरुआत हुई थी, जो शैक्षिक गुणवत्ता एवं विश्वासनीयता के कारण ही आज उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर सका। इस पुरस्कार को प्राप्त करने में अध्यापकों एवं अभिभावकों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *