स्विवेकानंद यूथ अवार्ड 2025 : सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं के लिए आवेदन आमंत्रित
ब्यूरो चीफ आशुतोष चौधरी
गोरखपुर। सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की ओर से गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ अवार्ड 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि यह पुरस्कार व्यक्तिगत श्रेणी में दिया जाएगा। पुरस्कार हेतु आवेदन करने वाले युवाओं की आयु 15 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
15 सितम्बर तक जमा करें आवेदन
जिला युवा कल्याण अधिकारी के अनुसार, इच्छुक युवा जो पिछले तीन वर्षों में सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दे चुके हैं, वे अपना आवेदन प्रस्ताव 15 सितम्बर 2025 तक महानिदेशक, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल, लखनऊ को दो प्रतियों में भेज सकते हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी और आवेदन पत्र विकास भवन स्थित जिला युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।
पुरस्कार में मिलेगा सम्मान और नकद राशि
चयनित युवाओं को पुरस्कार स्वरूप —
• एक पदक
• प्रमाण पत्र
• विवेकानंद जी की प्रतिमा
• ₹50,000 नकद राशि
प्रदान की जाएगी।

