हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर 25 फुटा रोड बुद्ध विहार सेक्टर 63 नोएडा से निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर 25 फुटा रोड बुद्ध विहार सेक्टर 63 नोएडा से निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा: आज नोएडा सेक्टर 63 अंतर्गत 25 फुटा रोड बुद्ध विहार कॉलोनी से हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर एक भव्य और आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के सम्मानित लोगों के अलावा छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया| निकल रही शोभा यात्रा पर लोग अपनी छतों से जय श्री राम का उद्घोष करते हुए फूल बरसाते नजर आए, इस शोभा यात्रा में कई हिंदू संगठनों के लोगों ने उपस्थित रहकर शोभायात्रा का मान बढ़ाया, राह चलते हुए लोग भी यात्रा में सम्मिलित होकर शोभायात्रा का उत्साह बढ़ाते हुए दिखे| 25 फुटा रोड चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ शोभा यात्रा को सुरक्षा घेरे में लेकर बड़ी ही जिम्मेदारी के साथ भीड़ को संभालते हुए नजर आ रहे थे, प्रशासन और समाज दोनों को ही ऐसे जिम्मेदार अफसरों की जरूरत है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *