अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या) अयोध्या एक महत्वपूर्ण जिला है।यहां पर होने वाली छोटी सी छोटी घटनाओं पर पैनी नजर रखनी होगी।जिले में कानून व्यवस्था व अपराध पर नियंत्रण पाना नवागत एसएसपी मुनिराज जी की पहली प्राथमिकता होगी।यह बातें उन्होंने अयोध्या जिले में एसएसपी पद पर कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से मुलाकात में कहीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अयोध्या में हर स्तर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे।वही इसी कड़ी में हाई अलर्ट पर अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।वही जिले में जनसुनवाई व जन समस्या का निस्तारण तुरंत होगा वहीं इसके साथ ही साथ अयोध्या की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा।जिसके चलते लोगों को सुगमता पूर्व निकलने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जायेगी। अयोध्या धाम की सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में उन्होंने पत्रकार को बताया गया कि सुरक्षा व्यवस्था पहले से सुरक्षा व्यवस्था सख्त है जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था मे बढ़ोतरी की जायेगी।वही बीच बीच में सुरक्षा की मानिटरिंग व मॉक ड्रिल किया जायेगा। अयोध्या में सीआरपीएफ, पीएससी व अन्य सुरक्षा एजेसियों द्वारा भी सुरक्षा का कार्य किया जा रहा है जिसपर अपर पुलिस अधीक्षक सुरक्षा पर नजर रखते हैं। वही जिले में अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिये व फ्राड व चीटिंग रोकने के लिए होगा एंटी फ्रॉड सेल का गठन होगा।जिसमें सीओ स्तर पर एंटी फ्राड सेल गठित होगा।उन्होंने जनपद के अधीनस्थ अधिकारियों व समस्त थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी कर शासन व मुख्यालय के निर्देशों का सही से पालन करने,थाने पर आने वाले फरियोदियों की अधिक से अधिक मदद कर थाने से न्याय दिलाने,अपराधियो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के बारे में बताया।वही अयोध्या में श्री रामजन्मभूमि की बेहतर सुरक्षा व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये।इस मौके पर उन्होंने कहा कि महिलाओ एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु शासन द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत अपराधियों पर कार्यवाही कर कोर्ट में प्रभावी पैरवी करने हेतु निर्देश दिया जायेगा।जिससे पीड़ित को जल्द से जल्द न्याय मिल सके और अपराधियों में कानून का भय बना रहें। इस मौके पर उनके अलावा पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर सहित सभी सीओ व थाना प्रभारी/कार्यालय प्रभारी उपस्थित रहें।

