हवन के साथ सात दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ सम्पन्न

महाशिवरात्रि पर शिवालयों पर उमड़े श्रद्धालु, दोपहर बाद लगा मेला
सिकरारा। क्षेत्र के बिसावां गांव स्बित श्रीविश्वम्भर नाथ धाम पर चल रहे सात दिवसीय श्रीरूद्र महायज्ञ का मंगलवार को महाशिव रात्रि पर हवन के साथ समापन हो गया।धाम के महन्थ सुदर्शनाचार्य महराज ने बताया कि धाम पर विगत 24 फरवरी को चित्रकूट धाम के श्रीनारायनाचार्य के देख रेख में यज्ञ का शुभारम्भ कलश यात्रा के साथ हुआ था।महाशिव रात्रि पर सैकड़ो श्रद्धालुओं ने यहाँ जलाभिषेक करते हुए हवन कुंड में आहुति दी। इसी क्रम में हीरापुर के लम्बोदरं नाथ धाम पर लोगों ने जल चढ़ाया तथा दोपहर बाद लगे तेरस मेले में बड़ी संख्या महिलाओं बच्चो ने पहुंच कर खरीदारी की। स्थानीय पावर हाउस के सामने स्थित शक्तेश्वर नाथ धाम पर एक दिन पहले से प्रारम्भ हुए अखण्ड श्रीराम चरित मानस पाठ का हवन के साथ समापन हुआ।दो बजे लगे मेले में बड़ी संख्या मे पहुँचे लोगों ने जम कर खरीदारी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *