” हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइडस एसोसिएशन की बैठक “

सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी जौनपुर के तत्वाधान में हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइडस एसोसिएशन भारत द्वारा जौनपुर स्काउट एंड गाइड एसोसिएशन की जिला यूनिट का गठन करने हेतु श्री संजय उपाध्याय को मुख्य समन्वयक के पद पर नामित किया गया। जिससे जिला की यूनिट का विस्तार कर सकें ।इस अवसर पर हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइडस के राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त श्री अनिल प्रथम आईपीएस डीजीपी गुजरात ने मुख्य अतिथि के रूप में कहां कि 1998 में हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन का गठन किया गया। जो भारत सरकार से रिकॉग्नाइज है। भारत में सर्वप्रथम सर्वप्रथम आर्मी की मदद के लिए यह संगठन बनाया गया था। जिसे पंडित मदन मोहन मालवीय ने भारतीय बच्चों को भी स्काउट्स एंड गाइड्स ट्रेंड किया जाए इसके लिए बढ़कर नेतृत्व किया।जिसका उद्देश्य स्कूल कॉलेज में बच्चों को युवाओं को स्काउटिंग की ट्रेनिंग देना ताकि बच्चों में मानसिक शारीरिक अत्याधुनिक विकास हो । आज जौनपुर में इस यूनिट की शुरुआत की जा रही है ।इसका उद्देश्य स्कूल कॉलेज के बच्चों युवाओं स्काउट गाइड के साथ ही लोगों में शांति सद्भाव को बढ़ावा देना लोगों का आपदा एवं संकट की परिस्थितियों में मदद करना तथा कैसे भारतीय बने रहे की प्रेरणा देता है। राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार कमर हसनैन दीपू ने कहा कि हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राष्ट्रीय परिदृश्य में बहुत ही सराहनीय कार्य किए हैं और आज वक्त की जरूरत है इसके गाइडेंस की।
हिंदुस्तान स्काउट गाइड आयुक्त उत्तर प्रदेश श्री एसपी त्रिपाठी की उपस्थिति में यह जिम्मेदारी श्री संजय उपाध्याय जी को दी गई। कार्यक्रम का संचालन सभाजीत द्विवेदी प्रखर ने किया। उक्त अवसर पर गिरीश श्रीवास्तव गिरीश अनिल कुमार सिंह कैलाश प्रजापति दिनेश मौर्य लक्ष्मी नारायण यादव मनोज कुमार श्रीवास्तव इत्यादि लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की । संस्था सचिव संजय उपाध्याय ने मुख्य अतिथि का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *