हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने आदित्य नाथ पाण्डेय*
देश की उपासना ब्यूरो
(वाराणसी)। सनातनी परंपरा, राष्ट्रीय एकता, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं अखंड भारत के सपने को साकार करने के लिए संरक्षक, हिमालय परिवार संगठन एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ(राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य) इंद्रेश जी ने पूर्वांचल के सामाजिक कार्यकर्ता आदित्य नाथ पाण्डेय को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोषित किया है। इस अवसर पर हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष परमजीत सिंह गिल ने आदित्य नाथ पाण्डेय को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी एवं भविष्य में साथ मिलकर संगठन को और मजबूत करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आश्वासन भी दिया है। इसी के साथ वाराणसी स्थित आदित्य नाथ पाण्डेय के आवास पर तमाम सामाजिक कार्यकर्ताओं का बधाई देने के लिए लगातार आना-जाना शुरू हो गया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदित्य नाथ पाण्डेय ने संगठन के संरक्षक इंद्रेश जी और संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह गिल को धन्यवाद देते हुए व्यक्तव दिया कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है उसका बखूबी पालन किया जाएगा एवं उत्तर प्रदेश के साथ-साथ संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर सकारात्मक कार्य कर मजबूती प्रदान की जाएगी।

