03 जून 2024 के बाद आज 15 जुलाई 2024 को ग्रीष्म अवकाश के पश्चात लखनऊ विश्वविद्यालय के दोनों परिसरों में पठन-पाठन प्रारंभ
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के कला संकाय, विज्ञान संकाय, विधि संकाय, शिक्षा संकाय, वाणिज्य संकाय और ललित कला संकाय के सभी विभागों में कक्षाएं आज समुचित रूप से प्रारंभ हो गई। इनमें स्नातक स्तर पर सेमेस्टर 3 एवं 5 और परास्नातक स्तर पर सेमेस्टर 3 की कक्षा प्रारंभ की गई। सभी विभागों में अपने समय सारणी के अनुसार शिक्षकों द्वारा कक्षाएं ली गई।
आज माननीय कुलपति लखनऊ विश्वविद्यालय प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने जंतु विज्ञान विभाग, वनस्पति विज्ञान, संस्कृत, मानव विज्ञान विभाग, प्राचीन भारतीय इतिहास विभाग और प्राच्य संस्कृत विभाग एवं कला संकाय कार्यालय का औचक निरीक्षण किया जहां उन्होंने अध्ययन कर रहे छात्र छात्राओं से उनके विषय के बारे में बातचीत की।

