14 नवम्बर 2022 को रजत जयन्ती समारोह के प्रारम्भ होने पर आरोग्य स्वास्थ्य मेले का होगा आयोजन, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक रहेंगे मुख्य अतिथि

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। सरस्वती डेण्टल कालेज का एण्ड हास्पिटल का रजत जयन्ती वर्ष 14 नवम्बर 2022 से प्रारम्भ हो रहा है। उक्त जानकारी देते हुए चेयरपर्सन श्रीमती मधु माथुर और प्रेसिडेंट डॉक्टर रजत माथुर ने बताया कि नैक ए से मान्यता प्राप्त अयोध्या रोड तिवारी गंज पर स्थित सरस्वती डेण्टल कालेज एण्ड हास्पिटल अपने स्थापना दिवस 14 नवम्बर 2022 को 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस अवसर पर चिकित्सालय द्वारा जनमानस के कल्याणार्थ मुख्यतः दन्त चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य सम्बन्धी देखभाल एवं अनुसंधान के क्षेत्र में सम्पूर्ण प्रदेश में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने के उद्देश्य से आरोग्य स्वास्थ्य मेले का शुभारम्भ करने हेतु पूर्णतयः तत्पर एवं सजग है।


पूर्णतयः निःशुल्क समस्त सुविधाओ से सुसज्जित 14 नवम्बर 2022 को रजत जयन्ती समारोह को प्रारम्भ होने वाले आरोग्य स्वास्थ्य मेले में विशाल जनसमूह के उपस्थित होने की पूर्ण सम्भावना है जिसमें उत्तर प्रदेश राज्य के अनेकोनेक विशिष्ट गणमान्य अतिथि के साथ ही विभिन्न कौशल कला सम्पन्न होनहार बालक-बालिकाए चिकित्सा सम्बन्धी विशेष योग्यता प्राप्त चिकित्सक तथा समाज के अन्य क्षेत्रो के विशेष गणमान्यजन के उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा को अत्यधिक गौरवान्वित करेगी। पहले से सदा की भाँति स्वच्छता-सुसज्जा मे प्रसिद्ध सरस्वती डेण्टल कालेज एण्ड हास्पिटल अपने रजत जयन्ती समारोह के प्रारम्भ के लिए अब और भी रंग-बिरगें झण्डो साइन बोर्ड व होर्डिंग्स से सुसज्जित है। कालेज के दूरदर्शी संस्थापक स्वर्गीय लेफ्टिनेंट कर्नल टी.एस. माथुर का भारतीय सेना के डेण्टल कोर में सदा ही उत्कृष्ट करियर रहा डेण्टल एवं अन्य चिकित्सीय सेवाओ में वे अपने कार्यकाल के दौरान सम्पूर्ण भारत में दन्त चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं की भारी माँग और चुनौतियों का सामना करने के लिए दन्त चिकित्सा से जुड़े चिकित्सक की भारी कमी की प्रतिपूर्ति हेतु सदा जागरूक रे। जिसके दृष्टिगत उन्होने राष्ट्रिय स्वास्थ्य देखभाल की आवश्यकताओं का समर्थन और उसे पूरा करने के लिए सर्वप्रथम सरस्वती मेडिकल एण्ड डेण्टल सोसायटी की स्थापना की तथा नब्बे के दशक में उन्होने विनम्र कदम उठाते हुए वर्ष 1998 में दन्त चिकित्सा क्षेत्र में कार्य करना प्रारम्भ किया और धीरे-धीरे डेण्टल कालेज को बी.डी.एस का रूप प्रदान किया तथा सफलतापूर्वक निरन्तर कार्य करते हुए वर्ष 2005 में कालेज को एम. डी. एस. के लिए अनुमोदित किया। अनुमोदन के पश्चात निरन्तर सफलता की शीर्ष को प्राप्त करते हुए नतीजा वर्तमान में यह है कि आज संस्थान में 100 बी.डी.एस. तथा 33 एम. डी. एस. का वार्षिक सेवन है। संस्थान सदा ही प्रतिष्ठित डा० राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से सम्बध है। उल्लेखनीय है कि दो दशको के अधिक समय में संस्थान अपने उत्कृष्ट सेवाओं से निरन्तर सफलता के शिखर तक पहुँचता चला गया जिसके तहत यह संस्थान सम्पूर्ण भारत में दन्त चिकित्सा संस्थानो में से एक अलग अनूठी पहचान बनाते हुए निरन्तर क्रियाशील है। ज्ञातव्य है कि वर्ष 2012 से 2014 तक इस कालेज एवं हास्पिटल को सम्पूर्ण उत्तर भारत में शीर्ष निजी डेण्टल कालेज के रूप में स्थान दिया गया। सर्वप्रथम पायनियर द्वारा इस कालेज एवं हास्पिटल को 5 स्टार का दर्जा दिया गया। वर्ष 2016 में यह लखनऊ शहर में प्रथम एनएएसी “ए” मान्यताप्राप्त दन्त चिकित्सा संस्थान और पूरे प्रदेश में चतुर्थ संस्थान बना । संस्थान को डीएसआईआर, भारत सरकार द्वारा वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान संगठन सीरो के रूप में मान्यता प्राप्त हुयी जिसे अर्न्तराष्ट्रिय शिक्षा शिखर सम्मेलन और पुरस्कारो द्वारा शिक्षाविदो और नैदानिक अनुसंधान में उत्कृष्अ डेण्टल कालेज के रूप में स्थान प्राप्त है।सस्थान को एनआईआरएफ द्वारा वर्ष 2021 में 27वाँ स्थान प्रदान किया गया। संस्थान 2019 से लगातार 2023 में अपने दूसरे चक्र में एनएएसी के लिए तत्पर है। विगत दो दशकों के दौरान कालेजन ने 20 से अधिक प्रतिष्ठित अर्न्तराष्ट्रिय / राष्ट्रिय संगठनो, संस्थानो फर्मों और गैर सरकारी संगठनों के साथ मजबूत सम्बन्ध समझौता ज्ञापन और गठजोड स्थापित किया। यह उन्नत भारत अभियान में भारत सरकार के साथ साझेदारी कर रहा है और मौखिक स्वास्थ देखभाल तथा सहायता प्रदान करने हेतु 22 गाँवो और विद्यालयो का अपनाया है।
मजबूत नैतिक और नैतिक मूल्यों, पेशेवरों के साथ उत्कृष्टता एवं गुणवत्ता के बुनियादी ढाँचे तथा अकादमिक उद्योग समुदाय के रचनात्मक जुडाव पर आगे बढ़ते हुए और वर्तमान में संस्था की चेयरपर्सन श्रीमती मधु माथुर तथा प्रेसिडेंट डा० रजत माथुर के निरन्तर गतिशील दूरदर्शी नेतृत्व द्वारा संचालित संगठन उच्च गौरव को छूने के लिए तत्पर है
संस्थान ने नवम्बर 2023 तक अपने रजत जयन्ती वर्ष के प्रत्येक माह के लिए उत्सव और रूचिकर गतिविधियों की योजना बनाई है और सभी संकायों के छात्र-छात्राये एवं कर्मचारीजन इस अनूठे अवसर और आगामी कार्यक्रमों का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *