खेतासराय
नगर के डोभी मोड़ के पास पैदल घर जा रही महिला से उचक्के गले की चैन खींच कर फरार हो गए ।
जानकारी के अनुसार नगर की डोभी निवासी चम्पा देवी 65 पत्नी जयनारायण श्रीवास्तव निवासी डोभी रविवार की शाम पैदल घर रही थी ।डोभी मोड़ पर एक बाइक पर सवार उचक्के अरद गावं की तरफ से आए और चम्पा देवी के गले से चैन खींच कर वापस उसी तरफ फरार हो हो गए । गले की चैन सोने की बताई जा रही है ।चम्पा देवीने घर जा कर घटना की जानकारी परिजनों को दी ।महिला चम्पा देवी के पुत्र मनोज कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस को सूचना दी है ।
थानाध्यक्ष श्री प्रकाश राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है ।पुलिस मौके पर जा कर आस पास के सीसी टी वी फुटेज के सहारे छानबीन कर रही है ।तहरीर मिलने पर विधिक कारवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *