2251 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास, गोरखपुर पहुंचेंगे औद्योगिक विकास मंत्री नंदी
ब्यूरो चीफ आशुतोष चौधरी
गोरखपुर। औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ आज 3 सितम्बर 2025 को गोरखपुर पहुंचेंगे। वे रात्रि विश्राम यहीं करेंगे।
जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंत्री नंदी 04 सितम्बर 2025 को पूर्वान्ह 10:20 बजे गीडा (गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण) में आयोजित 2251 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस दौरान मंत्री नंदी जिले में निवेश, औद्योगिक विकास और निर्यात प्रोत्साहन से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे। प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

