शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्यों के लिए पीएचडी की उपाधि से किया अलंकृत

रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव

पाली-हरदोई तहसील शाहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत आगमपुर में स्थित स्वामी ब्रह्मानन्द महाविद्यालय के प्रबंधक को पीएचडी की उपाधि से अलंकृत किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा शाहाबाद क्षेत्र का जाना माना स्वामी ब्रह्मानन्द महाविद्यालय अपने उत्कृष्ट कार्यो के लिए अपनी पहचान बना कर एक मिसाल कायम कर रहा है।यहाँ पर अच्छी शिक्षा के साथ -साथ छात्र/छात्राओं को पठन पाशिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्यों के लिए पीएचडी की उपाधि से किया अलंकृतठन से संबंधित सभी सुविधाएं उपलब्ध हो रही है। बीते रविवार को इंडिया हाविटेट सेंटर दिल्ली के गुलमोहर ऑडिटोरियम में यूनिवर्सिटी ऑफ मकारिया रूस द्वारा स्वामी ब्रह्मानन्द महाविद्यालय के चेयरमैन ए0बी0 सिंह को आमंत्रित कर उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये गये अभूतपूर्व कार्यों एवं बहुआयामी सोंच पर डॉक्टर ऑफ फिलोसपी(पीएचडी) की उपाधि से अलंकृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोहित पाण्डेय (सुप्रीम कोर्ट) एवं डॉक्टर दिव्या तनवार(वी सी संस्कृत विश्वविद्यालय), डॉ मुस्तफा (कनाडा यू0एस0ए0), दीपिका जोशी(जार्जिया) अमन मलिक (न्यायाधीश मध्यप्रदेश), डॉ अजय राणा,डॉ पी0के0 राजपूत(सीनियर प्रेसिडेंट इंटरनेशनल एम0वी0 यू0)आदि के द्वारा चयनित व्यक्तियों को पीएचडी की उपाधियाँ प्रदान की गयीं। यह उपाधियाँ शिक्षा, चिकित्सा,तकनीक, खेल ,व्यापार प्रबंध,एवं सामाजिक कार्यों आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं योगदान देने वाले विभिन्न राज्यों के लगभग एक सैकड़ा मनीषियों को पीएचडी की मानद उपाधियों से अलंकृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *