27 जनवरी को विप्र सम्मेलन प्रयाग में, ब्राह्मणों सम्मान समारोह

संवाददाता प्रवीण सिंह चंदेल कानपुर नगर

विश्व ब्राह्मण महासभा द्वारा प्रयाग में आयोजित विप्र सम्मेलन में विश्व भर के समाजसेवी ब्राह्मणों का सम्मान समारोह किया जाएगा इस बात की जानकारी विश्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय सचिव धर्मेन्द्र शुक्ला ने दी।

विश्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय सचिव भारतीय ब्राह्मण परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री पंडित धर्मेंद्र शुक्ला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जानकारी दी कि 25 दिसंबर को महाकाल नगरी उज्जैन में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा ब्राह्मण संघर्ष समिति का आयोजन किया गया था जिसमें विश्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनीता मिश्रा अपने सभी राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ मुख्य रूप से उपस्थित रहे उन्होंने उज्जैन के अधिवेशन में अपने संबोधन में बताया कि विश्व ब्राह्मण महासभा 26 जनवरी 2023 को 101 बटुक ब्राह्मणों का उपनयन संस्कार यगोपवित कराएगी जिसके लिए आप सभी लोग मोबाइल नंबर 9450505025, 9451 341900 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं अथवा अपना पंजीकरण करा सकते हैं उन्होंने कहा कि 27 जनवरी को प्रयागराज माघ मेले में संगम तट पर विप्र सम्मेलन का आयोजन करेगी साथ ही महासभा के द्वारा 28 और 29 तारीख को विभिन्न कार्यक्रमों के साथ-साथ सवर्ण समाज के लोगों एवम समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले ब्राह्मण भाई बहनों का सम्मान किया जाएगा उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उज्जैन में आयोजित अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अधिवेशन में महाकाल मंदिर समिति के सदस्य व 146 बार रक्तदान करने वाले मानवता के रक्षक पंडित राजेंद्र गुरु शर्मा को महामना एवं अटल अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया वेदों के ज्ञाता वेदाचार्य पंडित कुंजबिहारी पांडे और उनके शिष्य सत्यम शुक्ला, वेद मूर्ति, दत्त दास, रघुनाथ शेवड़े, ऋषिकेश पांडे, राधेश्याम, मोहनराव, पंडित गणेश दत्त, चिंतामन शास्त्री, अवंतिका आदि को उज्जैन तीर्थ अलंकरण से सम्मानित किया गया विश्व ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनीता मिश्रा जी ने कहा कि 27 जनवरी को प्रयाग में होने वाले विप्र सम्मेलन में इन सभी ब्राह्मणजनों को पुनः सम्मानित किया जाएगा साथ ही जो भी विप्र भाई बहन सम्मेलन में शामिल होने आ रहे हैं ।
वह सभी 9450505025, 6386582353, 94513 41900 पर आने की सूचना प्रेषित करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *