ब्यूरो प्रमुख
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
जौनपुर : चिकित्सा संगोष्ठी (CME )आयोजित जौनपुर देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की सोच देश की गरीब असहाय लोगो को सस्ती दर पर चिकित्सा उपलब्ध कराने के सोच को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के क्षेत्र में है लोगों को सस्ती दवाएं और कम दाम पर अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाराणसी के अग्रणी चिकित्सा संस्थान हेल्थ सिटी एवं न्यूरो सिटी हॉस्पिटल की टीम ने नीमा जौनपुर के चिकित्सकों के सहयोग से awake ब्रेन सर्जरी एवं स्पाइन से संबंधित बीमारियों के सफल इलाज हेतु एक चिकित्सा संगोष्ठी (CME) आयोजित की । संगोष्ठी में न्यूरो सिटी हॉस्पिटल के चेयरमैन वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डा राकेश सिंह व उनकी टीम ने awake ब्रेन सर्जरी एवं मस्तिष्क संबंधित अन्य बीमारियों की चिकित्सा के विषय में जानकारी दी। इसी क्रम में मनोचिकित्सक डॉ शिवांगी श्रीवास्तव ने भी अपने विचार लोगों के समक्ष रखते हुए वर्तमान समय में लोगों के अंदर जागृत हो रही कुंठा व अवसाद की भावनायें अनावश्यक रूप से अपने जीवन शैली में होने वाले बदलाव व तनाव को दूर करने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए। साथ ही मानसिक रूप से बीमार लोगों को किस प्रकार उनकी थेरेपी द्वारा ठीक किया जा सकता है इसका भी चित्रत्रण प्रस्तुत किया लोगों से अपील किया कि लोग छोटी बीमारियों को नजरअंदाज ना करें समय रहते चिकित्सक से परामर्श लें जिससे कि लोगों को जल्दी ठीक किया जा सके लोग अपनी मनोदशा से बाहर निकले और सामान्य जीवन व्यतीत कर सकें। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि नीमा जौनपुर के संथापक डा कमर अब्बास , अध्यक्ष डा डी सी मौर्य, सचिव डा सुधांशु श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष डा दानिश खान आदि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अंत में नीमा अध्यक्ष डा डी सी मौर्य ने सबका धन्यवाद दिया।

