अनाधिकृत वेंडरों के विरुद्ध औचक जांच का आयोजन
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। मंडल के वाणिज्य विभाग की कैटरिंग टीम द्वारा अनाधिकृत वेंडरों के विरुद्ध एक औचक जांच का आयोजन किया गया l इस जांच के दौरान टीम द्वारा गाड़ी संख्या 15623 (कामाख्या एक्सप्रेस) के लखनऊ स्टेशन पहुँचने पर सघन जांच की गयी एवं इस जांच के दौरान 05 वेंडरों को गाड़ी पर अनाधिकृत रूप से खानेपीने के पैकेट,अप्रमाणित पानी की बोतलें इत्यादि को बेचते हुए पकड़ा गया | पूछताछ करने पर इन वेंडरोंके पास से किसी भी प्रकार का कोई वैध प्राधिकार पत्र नहीं पाया गया Iअतः इन अनाधिकृत वेंडरों को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु रेल सुरक्षा बल,लखनऊ के सुपुर्द कर दिया गया | इसके अतिरिक्त इस जांच के दौरान 02 लाइसेंसी वेंडरों को उनके निर्धारित खानपान के स्टॉल के स्थान पर उक्त गाड़ी में प्लेटफार्म पर खानेपीने का सामान बेचते हुए पकड़ा गया I इन दोनों लाइसेंसधारी वेंडरों पर भी कार्यवाही करते हुए इन पर तत्काल जुर्माना लगाया गया I यात्री किसी भी प्रकार की सहायता अथवा शिकायत के लिए रेलवे हेल्पलाइन संख्या 139 पर अथवा रेल मदद ऐप पर संपर्क करें |

