बागपत में 11 मार्च को मनेगा चन्द्रप्रभु मंदिर का 25 वां स्थापना दिवस

– शोभायात्रा मुन्नालाल एन्क्लेव से प्रारम्भ होकर पांडुकशिला और पूजन उपरान्त फिर से मुन्नालाल एन्क्लेव पहुॅचेगी – संदीप कुमार जैन, अध्यक्ष – श्री 1008 चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।
बागपत नगर के मेरठ रोड़ पर स्थित मुन्नालाल एन्क्लेव में श्री 1008 चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर का 25 वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। श्री 1008 चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर कमेटी के अध्यक्ष संदीप कुमार जैन ने बताया कि बागपत नगर में 11 मार्च 2024 को चन्द्रप्रभु भगवान जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। शोभायात्रा सुबह 9 बजे मुन्नालाल एन्क्लेव स्थित श्री 1008 चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर से शुरू होगी। इसके बाद यह शोभायात्रा शौकत मार्किट, हवेली मार्ग, गांधी बाजार, बड़ा बाजार होती हुई दिगम्बर जैन इंटर कॉलेज बागपत पहुॅचेगी और वहां पर पूजन के उपरान्त बागपत कोतवाली मार्ग से होते हुए मुन्ना लाल एन्क्लेव स्थित श्री 1008 चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर पर पूर्ण होगी। संदीप कुमार जैन ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था पांडुक शिला स्थल पर रहेगी। उन्होंने चन्द्रप्रभु भगवान की शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पहुॅंचने का आहवान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *