5 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा व सामूहिक विवाह के साथ मनाई जाएगी महाराजा निषाद जयंती
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।महाराजा निषादराज जयंती समारोह को लेकर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में समिति पदाधिकारियों ने 5 अप्रैल को होने वाले भव्य कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।इस संबंध मे संरक्षक डॉ. नानक शरण ने बताया कि इस वर्ष जयंती समारोह को विशेष रूप से भव्य बनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।उन्होंने बताया कि स्वर्गीय मुन्ना निषाद पहलवान के आवास से प्रातः 10 बजे शोभायात्रा निषाद नगर रतिया से प्रारंभ होगी। यह शोभायात्रा नयाघाट मछली मंडी, चौक घंटाघर, रिकाबगंज चौराहा होते हुए सिविल लाइन स्थित बड़ा डाकखाना के पास निषाद भवन पहुंचेगी, जहां यह सभा में परिवर्तित हो जाएगी।समारोह की प्रमुख विशेषता निषाद भवन परिसर में 11 गरीब बेटियों का सामूहिक विवाह होगा। शोभायात्रा को आकर्षक बनाने के लिए घोड़ा-रथ, ऊंट, घोड़े और विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक झांकियां शामिल की जाएंगी, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी।प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्यक्रम अध्यक्ष अरुण निषाद, महामंत्री दुर्गेश निषाद, निषाद समाज अध्यक्ष श्यामलाल निषाद, संरक्षक डॉ. नानक शरण, पूर्व महामंत्री मोतीराम निषाद, रामचंद्र निषाद, भगवान दीन निषाद, प्रदीप निषाद, गंगाराम निषाद, राम यज्ञ निषाद सहित कई लोग मौजूद रहे।

