जिला चिकित्सालय अयोध्या में मरीजों के आफत बना ऑनलाइन पर्चा

जिला चिकित्सालय अयोध्या में मरीजों के आफत बना ऑनलाइन पर्चा

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या। जिला चिकित्सालय अयोध्या में मरीजों के लिए इस समय ऑनलाइन पर्चा बनवाने के लिए काफी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।गांव से आने वाले कुछ तीमारदारों ने अपनी व्यथा सुनते हुए बताया कि जब से पर्चा ऑनलाइन बनने लगा है तब से जिसके पास एंड्राइड मोबाइल नहीं है तो यहां के कर्मचारी उसका पर्चा नहीं बनाते जबकि उसके पूर्व तीमारदार को घंटों लाइन में लगना पड़ता और जब उसका नम्बर आता है तो उसे मोबाइल से रजिस्ट्रेशन करने को कह कर वापस कर दिया जाता और इसकी वजह से तीमारदार को बिना मरीज दिखाए ही वापस लौटने पर मजबूर होना पड़ता हैं। वहीं पर्चा काउंटर पर बैठे कर्मचारी तीमारदारों के साथ अभद्रता दिखाते हुए उनके साथ दुर्व्यवहार करते है कुछ ऐसा ही एक मामला आज मंदिर के पास बने पर्चा काउंटर से सामने आया जहां रिवाइज का इंजेक्शन लगवाने आए एक मरीज जब पर्चा बनवाने पहुंचा तो उसे काउंटर से धक्का देकर भगा दिया गया।जिसकी शिकायत मरीज ने अस्पताल प्रबंधक से किया तो उन्होंने उसे हल्के में लेकर रफा दफा कर दिया। ऐसे में जिला चिकित्सालय के कर्मचारियों के इस व्यवहार से आए दिन तीमारदार और स्टाफ के बीच होता रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *